आज दिनांक 22 जून, 2026 को माननीय अध्यक्ष, जिला परिषद, जहानाबाद श्री अभिषेक रंजन की अध्यक्षता मे समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन मे जिला परिषद की सामान्य बैठक सम्पन्न की गई।
जिला परिषद के सामान्य बैठक मे सर्व प्रथम जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार एवं अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद श्री राजेश कुमार द्वारा माननीय जन प्रतिनिधियों को शॉल एवं पौधा देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात बिन्दुवार बैठक की बिन्दुओं पर समीक्षा किया गया। बैठक में पूर्व के बैठक में दिये गए निर्देशों की समीक्षा की गई तथा अनुपालन पर बल दिया गया। जिला परिषद के बैठक में विभागवार समीक्षा की गई, जिसमे विद्युत, आई. सी. डी. एस., बुडको, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, योजना, सामाजिक सुरक्षा, नगर परिषद /नगर पंचायत इत्यादि की समीक्षा की गई। बैठक मे माननीय अध्यक्ष द्वारा योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति त्वरित रुप से लेने और भुगतान में तेजी लाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक मे 15 वी वित्त की योजना की सूद की राशि से योजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे दुकान निर्माण में आवश्यक पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में जिला परिषद के VB-GRAMG योजना के तहत क्रियान्वयन कराने वाले योजना पर भी समीक्षा की गई। बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांग करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आगे के बैठक में भी सत प्रतिशत पदाधिकारियों की उपस्थित सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद
#IPRDBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Jehanabad, Bihar | Jun 22, 2026