लखीसराय: उत्पाद विभाग की टीम ने दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया
लखीसराय उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा सोमवार की संध्या 4:35 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन से वृंदावन वार्ड संख्या 12 निवासी आतिश कुमार को 3 लीटर 200 मिलीलीटर देसी महुआ शराब एवं सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर से रंजय मांझी को 1 लीटर 200 मिलीलीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।