लालबर्रा: वृद्धा पेंशन न मिलने से परेशान हो रहे बुजुर्ग, लालबर्रा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने की जल्द भुगतान की मांग
लालबर्रा। क्षेत्र के जरूरतमंद और गरीब वृद्धजन पिछले ३-४ महीनों से वृद्धावस्था पेंशन की राशि न मिलने के कारण भारी आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रतिमाह ६०० रुपये की यह आर्थिक सहायता रुकने से लाभार्थियों में भारी आक्रोश और परेशानी है। इस गंभीर समस्या को लेकर लालबर्रा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनीराम भोयर ने सरकार और स्थानीय