कुलपहाड़: अत्यधिक बारिश से रावतपुरा खुर्द जलमग्न, मुख्य मार्ग बंद; ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
विकासखंड जैतपुर, तहसील कुलपहाड़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत रावतपुरा खुर्द में अत्यधिक बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। गांव में स्थित चंदेलकालीन तालाब पूरी तरह भरकर ओवरफ्लो हो गया है। तालाब का पानी गांव की गलियों, मुख्य रास्तों तथा टिकरिया-मुरारी होकर कुलपहाड़ जाने वाले मुख्य मार्ग पर भर गया है। कई स्थानों पर करीब डेढ़ से दो फीट पानी भर गया है।