पुनावली में पति- पत्नी हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर के सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में वृद्ध दंपति लहरीलाल पालीवाल और राधाबाई की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन के अनुसार आरोपियों ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी कुशल उर्फ खुशी पालीवाल ने किशन पालीवाल और जीवन पालीवाल के साथ मिलकर दंपति की रेकी की। इसके बाद चंदन यादव और दिलीप चौधरी के साथ मिलकर हत्या की साजिश को अंजाम दिया गया। लहरीलाल के सिर पर हथौड़े से वार किया गया, जबकि राधाबाई की गला घोंटकर हत्या की गई। दोनों शवों को प्लास्टिक में लपेटकर बक्से में छिपा दिया गया। आरोपियों ने खून के धब्बे साफ कर बिस्तर भी व्यवस्थित कर दिए थे। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
.
#Udaipurnews #JAivardhannews #Punawalimurdercase
Nathdwara, Rajsamand | Aug 27, 2026