चचेरे भाई ने डेढ़ लाख में बहन को बेचा, 5 दिन बंधक बना रेप #udaipurnews #udaipurupdate #jaivardhannews
उदयपुर के एक ग्रामीण थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा बहन को उसी के चचेरे भाई के द्वारा अहमदाबाद में डेढ़ लाख रुपए में बेचने का मामला सामने आया है। वहां फैक्ट्री में काम करने वाले युवक को बेचा दिया और वह पैसे लेकर गांव लौट आया। वहां क्रेता युवक ने महिला को कमरे में 5 दिन बंधक बना रेप किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 25 अगस्त को महिला जैसे तैसे आरोपी के चंगुल से बचकर गांव लौट आई और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने 26 अगस्त को मुकदमा दर्ज कराया।थानाधिकारी गोपालसिंह मीणा ने बताया कि 19 अगस्त को पीड़िता के ही काका का लड़का उसे अहमदाबाद लेकर गया और डेढ़ लाख में बेच दिया। पुलिस पीड़िता को बयान के लिए बुलाया है, जबकि आरोपी पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है।