उदयपुर में 3 घंटे प्रदर्शन के बाद 30 लाख मुआवजे पर बनी सहमति #udaipurnews #jaivardhannews
उदयपुर के खेरोदा थाना क्षेत्र में हाइवे 48 पर बस हादसे में एक युवक की मौत के बाद समाज के लोगों ने एमबी हॉस्पिटल में विरोध करीब तीन घंटे धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां पुलिस की मौजूदगी में बडाला हुंडई कंपनी के प्रतिनिधियों व परिजनों के बीच वार्ता में 30 लाख रुपए का मुआवजा देने पर सहमति बनी। दरअसल एक दिन पहले सड़क हादसे में शोभागपुरा, उदयपुर निवासी भगवानलाल डांगी की मौत हो गई, जो लंबे समय से बडाला हुंडई में ड्राइवर की नौकरी करता था। वह बुधवार को कार छोड़ने के बाद वापस बस से उदयपुर लौट रहा था, तभी हादसे में मौत हो गई थी। समाज व परिजनों ने ऑन ड्यूटी हादसा होने से बड़ाला हुडई कंपनी से मुआवजा मांगा और सहमति बनने के बाद धरना समाप्त हो गया।