बागपत: महिला थाना बागपत पुलिस ने अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में मोहल्ला कुरैशियान बागपत निवासी वारंटी को किया गिरफ्तार
Baghpat, Bagpat | Jun 16, 2025 अदालत के आदेश की अवहेलना मामले में महिला थाना बागपत पुलिस ने 1 वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बागपत पुलिस ने सोमवार शाम करीब 5 बजे बताया कि आरोपी रिजवान पुत्र यूनुस निवासी मोहल्ला कुरैशियान बागपत काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था। जिसके अदालत से वारंट जारी हुए थे। जिसको महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।