बागपत: बागपत में अवैध तमंचे के साथ युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की
Baghpat, Bagpat | Jun 16, 2025 सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ युवक का फोटो वायरल हुआ है। वर्चस्व कायम करने के लिए युवक ने तमंचे का प्रदर्शन किया है। रात के अंधेरे में युवक हवा में तमंचा लहरा रहा है। युवक ने फेसबुक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगा रखी है। जो बागपत के पुराने कस्बे का बताया गया है। बागपत पुलिस वायरल फोटो का संज्ञान लेकर जांच में जुटी है।