बागपत: बागपत के यमुना घाट पर पनप रहा जुए का खेल, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Baghpat, Bagpat | Jun 16, 2025 कोतवाली क्षेत्र के यमुना घाट पर जुए का खेल पनप रहा है। यमुना घाट पर जुआ खेलने से माहौल बिगड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की है। जुआ खेलने का वीडियो सोमवार दोपहर करीब 3 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल है। मामले में थाना प्रभारी कोतवाली बागपत को जांच सौंपी गई है और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।