बागपत: बागपत के छपरौली में 5 लोगों ने 3 लोगों पर अवैध तमंचे से किया जानलेवा हमला, पट्टी धंधान निवासी आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार
Baghpat, Bagpat | Jun 16, 2025 रविवार को मोहल्ला कुरैशियान छपरौली निवासी कालू ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि माठी, अंकित खोखर, कुंदन, टुल्ली व आर्यन ने उससे, आवेश व दिलशाद के साथ गाली गलौज करते हुए तमंचे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे बताया कि मामले में 1 आरोपी माठी निवासी पट्टी धंधान को गिरफ्तार कर कब्जे से अवैध तमंचा बरामद किया है।