बाबई: आंचलखेड़ा में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से की 3 लीटर अवैध शराब जप्त आरोपी को किया गिरफ्तार मामल किया दर्ज
पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब ले जा रहा था उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा मंगलवार को कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आंचलखेड़ा में बसस्टैंड के पास आरोपी प्रद्युम्न पिता फूलचंद के पास से 3 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।