बाबई: शुक्करवाड़ा में कटहल के पेड़ पर बैठे 9 फीट लंबे धामन प्रजाति के सांप का सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
सर्पमित्र रवि टंडन के मुताबिक सोमवार को ग्राम शुक्करवाड़ा में खेत पर सांप दिखाई देने की सूचना खेत मालिक ने फोन करके दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने देखा कि खेत में लगे कटहल के पेड़ पर एक 9 फीट लंबा दमन प्रजाति का सांप बैठा हुआ था। मौके पर पहुंचे सर्प मित्र ने पेड़ पर चढ़कर रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित पड़ा और उसे पुनर्वास के लिए जंगल मे छोड़ा।