बाबई: माखननगर के बूथ क्रमांक 85 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय विधायक ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना
रविवार को माखननगर के बूथ क्रमांक 85 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के 110 वे एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं और उनके सशक्तिकरण को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं देश के विकास और उन्नति में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं।