बाबई: महक ढाबे के पास बाइक चालक ने फरियादी को मारी टक्कर फरियादी को आई चोट पुलिस ने किया मामला दर्ज
फरियादी अखिलेश पिता अंकुश गिरी ने मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वह माखननगर में महक ढाबे के पास सेमरीरोड पर वह जा रहा था उसी दौरान बाइक क्रमांक एमपी 05 ZA 8658 के चालक ने फरियादी को टक्कर मार दी हादसे में फरियादी के हाथ और पैर में चोट आई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 279,337 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।