बाबई: आवास कॉलोनी में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
सोमवार को फरियादी अब्दुल पिता अब्दुल रहुप कुरैशी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आपसी विवाद के चलते आरोपी निहाल पिता तज्जुखान ने फरियादी से आवास कॉलोनी में उसके घर के पास गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।