बाबई: माखननगर में संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की विनयांजलि सभा में शामिल हुए विधायक
रविवार को सकल जैन समाज द्वारा संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की विनयांजलि सभा का आयोजन माखननगर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शामिल हुए। साथ ही कार्यक्रम में आए अतिथिगण एवं सकल जैन समाज के सदस्य आचार्य श्री के चरणों में अपनी भावना व्यक्त की।