कनवास: 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर निकलेगी शोभायात्रा, बिजासन माता मंदिर पर किया गया पोस्टर विमोचन
Kanwas, Kota | Nov 6, 2024 अखिल भारतीय आदिवासी भील विकास सीमित के तत्वाधान में 15 नवंबर को साबूक्रीड़ांगन में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा ओर सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसके चलते बुधवार शाम 5 बजे पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन गोरधन पूरा बिजासन माता मंदिर पर किया गया। इस दौरान पूजा अर्चना भी की गई। जिसमे समाज के लोग शामिल हुए।