गुमला: होटल में नाश्ता करने के दौरान गोली मारकर हत्या, दो आरोपियों को उम्र कैद की सजा
Gumla, Gumla | Oct 1, 2026 पुसो थाना क्षेत्र के लरंगो टंगरा टोली में वर्ष 2021 में हुई अफताब अंसारी (20) की गोली मारकर हत्या के मामले में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) अजीत कुमार सिंह की अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। दोषियों में गुलाम मुस्तफा अंसारी उर्फ शेरू और असलम अंसारी शामिल हैं। अदालत ने दोनों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना