पंचायत समिति अध्यक्ष का गठन टला, खाली रह गईं कुर्सियां
आज पंचायत समिति अध्यक्ष के गठन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। कार्यवाहक एसडीएम तहसीलदार अभिराए सिंह ने दी जानकारी।
बैठक में कोई भी बीडीसी सदस्य (BDC Member) उपस्थित नहीं हुआ, जिसके चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों का चुनाव नहीं हो पाया। निर्धारित समय पर कुर्सियां खाली रहीं और प्रशासन को प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी।
अब अध्यक्ष पद के गठन के लिए नई तारीख तय की जाएगी। क्षेत्र में इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और सभी की निगाहें अगली बैठक पर टिकी हैं।
Suneel Pahadi ✍️
Pahadi News
#PanchayatSamiti #BDC #ChambaNews #HimachalPradesh #LocalNews #PahadiNews #Politics #BreakingNews #SalooniNews
Chamba, Chamba | Jun 22, 2026