
-#ऊना --राज्य में कांग्रेस की सत्ता के बावजूद बंगाणा बीडीसी पर भाजपा का कब्जा.... #BrightNews #Bilaspur #Bangana #Kutlehar #BDC #BDCelection #HPPolitics #HimachalPradesh #BJP #Congress #Sushma #Vikas #DevinderBhutto #VirenderKanwar #VivekSharma #SDMSonuGoyal #BlockCongress #PanchayatElection #LocalBodyElection #PoliticalNews #HPNews #BilaspurNews #GovernmentVsOrganization #PoliticalMessage #BJPWin #CongressSetback #HimachalPolitics #BlockDevelopmentCommittee #RuralPolitics #ElectionResults
Himachal Pradesh, India | Jul 27, 2026

-#ऊना --अंब में बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा, शारदा देवी बनी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बने राजेश.. #BrightNews #Amb #Una #HimachalPradesh #BDC #PanchayatSamiti #Congress #Victory #ShardaDevi #RajeshKumar #SudarshanSinghBablu #GraminVikas #LocalBodyElection #HPNews #IndiaNews #Politics #CongressWin #BJPHimachal #BDCChairman #BDCViceChairman #Kuthyari #Bhathed #SDMParasAgarwal #RuralDevelopment #HimachalPolitics #ElectionResult #Celebration #Juloos #Aambazaar #PanchayatiRaj #Development #CongressHimachal #HPGovernment
Himachal Pradesh, India | Jul 25, 2026

हिम दृष्टि न्यूज़ 18 जुलाई 2026 रिपोर्ट: ए. डी. हिमाचली ब्यूरो, चंबा प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से नाम गायब, ग्रामीणों ने लगाई नाम शामिल करने की गुहार चंबा, 18 जुलाई। विकास खंड चंबा की ग्राम पंचायत कुरैणा के कई ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) की हाल ही में जारी लाभार्थी सूची में अपने नाम शामिल न होने पर चिंता व्यक्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष उनके मकानों का विधिवत सर्वेक्षण और जियो-टैगिंग की गई थी। साथ ही वे सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को भी पूरा करते हैं। उनका आरोप है कि सर्वे के दौरान उन्हें योजना के लिए पात्र बताया गया था, लेकिन नई लाभार्थी सूची जारी होने पर उनके नाम शामिल नहीं किए गए। ग्रामीणों के अनुसार, सूची से नाम बाहर रहने के कारण पात्र परिवारों में निराशा और असंतोष का माहौल है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि उनके मामलों की निष्पक्ष जांच कर पात्र परिवारों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल किए जाएं, ताकि उन्हें भी योजना का लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की अपील करते हुए कहा कि यदि दोबारा निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सभी पात्र परिवारों को योजना का लाभ मिल है #Gp #kurena #phar #dhan #bdc #DC #chamba
Chamba, Chamba | Jul 18, 2026

📰 हिम दृष्टि न्यूज़ 📍 चंबा 📅 17 जुलाई 2026 जातिवाद फैलाने वाले पोस्टरों पर ग्रामीणों का रोष, उपायुक्त को सौंपा सामूहिक शिकायत पत्र रिपोर्ट: ए. डी. हिमाचली, ब्यूरो चंबा जिला चंबा की ग्राम पंचायत साच के ग्रामीणों ने पंचायत क्षेत्र में कथित रूप से लगाए गए जातिवाद फैलाने वाले आपत्तिजनक पोस्टरों के मामले को लेकर उपायुक्त चंबा को सामूहिक शिकायत पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पंचायत क्षेत्र में ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिनसे जातीय तनाव और सामाजिक वैमनस्य फैलने की आशंका उत्पन्न हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां गांव की वर्षों पुरानी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और आपसी विश्वास की भावना को ठेस पहुंचाने का प्रयास हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहन जांच कर पोस्टर लगाने वाले अज्ञात व्यक्तियों की पहचान की जाए तथा उनके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी आपत्तिजनक पोस्टरों को तत्काल हटाने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत साच हमेशा से सामाजिक एकता, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक रही है तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे। #Jay #sing #chamba #bittu #BDC #sach
Chamba, Chamba | Jul 17, 2026

साहो ग्रामसभा में कुर्सी नहीं मिलने पर BDC नूरदीन नूरानी ने जताया रोष, BDO और ADC से की शिकायत सुरेंद्र ठाकुर चम्बा 13 जुलाई 2026 साहो ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामसभा के दौरान BDC सदस्य नूरदीन नूरानी ने उन्हें बैठने के लिए कुर्सी उपलब्ध नहीं कराए जाने पर गहरा दुःख और नाराजगी जताई है। नूरदीन नूरानी ने कहा कि जनता ने उन्हें तीन पंचायतों से BDC सदस्य चुनकर भेजा है, लेकिन ग्रामसभा में उन्हें सम्मानजनक स्थान तक नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव का यह व्यवहार जनप्रतिनिधि के सम्मान के खिलाफ है और बेहद शर्मनाक है। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी (BDO) और अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) चम्बा से कर दी गई है। साथ ही संबंधित अधिकारियों से ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी करने की मांग भी की गई है। नूरदीन नूरानी का कहना है कि ग्रामसभाओं में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान और गरिमा बनाए रखना पंचायत प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करेगा। 👉सुनिए, इस पूरे मामले पर BDC सदस्य नूरदीन नूरानी ने क्या कहा। #PangiLiveNews #Chamba #Saho #GramSabha #NuruddinNoorani #BDC #Panchayat #PanchayatiRaj #LocalGovernance #ADCChamba #BDOChamba #PublicRepresentative #HimachalPradesh #BreakingNews #ChambaNews
Chamba, Chamba | Jul 13, 2026