Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

चंबा नगर परिषद में दिखी लोकतांत्रिक मर्यादा, विधायक नीरज नैय्यर की सादगी की हुई सराहना सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चंबा, 22 जून। चंबा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में सदर विधायक नीरज नैय्यर की सादगी, विनम्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला, जिसकी उपस्थित लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। शपथ ग्रहण के बाद जब नवनिर्वाचित अध्यक्ष को कार्यभार ग्रहण करवाने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो सभा में मौजूद लोगों तथा नगर परिषद अध्यक्ष भावना गुलाटी ने विधायक नीरज नैय्यर से आग्रह किया कि वे औपचारिक रूप से अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर नई शुरुआत का शुभारंभ करें। हालांकि विधायक नीरज नैय्यर ने विनम्रता पूर्वक इस आग्रह को अस्वीकार करते हुए कहा, "इस कुर्सी पर अधिकार केवल अध्यक्ष महोदया का है, इसलिए इसकी शुरुआत भी उन्हीं के द्वारा होगी। लोकतंत्र में पद की गरिमा सर्वोपरि है।" इसके बाद विधायक अपनी धर्मपत्नी भारती नैय्यर के साथ सामान्य रूप से एक ओर बैठ गए और अध्यक्ष भावना गुलाटी को उनका अधिकारिक स्थान ग्रहण करने दिया। विधायक के इस व्यवहार से पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आज के समय में, जब अक्सर पद और प्रतिष्ठा को लेकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है, ऐसे में विधायक नीरज नैय्यर का यह कदम लोकतांत्रिक मर्यादाओं, पद की गरिमा और जनप्रतिनिधि की सादगी का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है। समारोह में मौजूद लोगों ने उनके इस व्यवहार की सराहना की। Neeraj Nayar #Chamba #MunicipalCouncilChamba #NeerajNayyar #BhawnaGulati #Democracy #Leadership #HimachalPradesh #ChambaNews #PangiLiveNews #GoodGovernance

Chamba, Chamba | Jun 22, 2026

MORE NEWS

बनीखेत-खैरी मुख्य मार्ग बडेरु के पास भारी भूस्खलन के चलते अवरुद्ध

बनीखेत-खैरी मुख्य मार्ग बडेरु के पास भारी भूस्खलन के चलते अवरुद्ध

Chamba, Chamba | Aug 17, 2026

शिमला: E20 पेट्रोल के विरोध में शिमला में AAP का टाउनहॉल, केंद्र पर बरसे ऋतुराज गोविंद झा

E20 पेट्रोल नीति के विरोध में शिमला के टाउनहॉल में आम आदमी पार्टी ने जनसभा आयोजित की। प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए वाहन मालिकों की समस्याओं और वैकल्पिक ईंधन की मांग उठाई।

#E20 #E20Petrol #AAP #Shimla #RiturajGovindJha #HimachalPradesh #HimachalNews #ShimlaNews #FuelPolicy #PetrolPrice #AAPHimachal #PoliticalNews

शिमला: E20 पेट्रोल के विरोध में शिमला में AAP का टाउनहॉल, केंद्र पर बरसे ऋतुराज गोविंद झा E20 पेट्रोल नीति के विरोध में शिमला के टाउनहॉल में आम आदमी पार्टी ने जनसभा आयोजित की। प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए वाहन मालिकों की समस्याओं और वैकल्पिक ईंधन की मांग उठाई। #E20 #E20Petrol #AAP #Shimla #RiturajGovindJha #HimachalPradesh #HimachalNews #ShimlaNews #FuelPolicy #PetrolPrice #AAPHimachal #PoliticalNews

Chamba, Chamba | Aug 17, 2026

शिमला : ठियोग उत्सव में गूंजा विकास का संदेश, 1400 करोड़ के NH कार्यों का जिक्र

#ठियोगउत्सव #Theog #TheogFestival #VikramadityaSingh #KuldeepSinghRathore #Shimla #HimachalPradesh #HimachalNews #TheogNews #RoadDevelopment #Horticulture #HimachalNewsUpdate #BreakingNews

शिमला : ठियोग उत्सव में गूंजा विकास का संदेश, 1400 करोड़ के NH कार्यों का जिक्र #ठियोगउत्सव #Theog #TheogFestival #VikramadityaSingh #KuldeepSinghRathore #Shimla #HimachalPradesh #HimachalNews #TheogNews #RoadDevelopment #Horticulture #HimachalNewsUpdate #BreakingNews

Chamba, Chamba | Aug 17, 2026

चंबा नगर परिषद में दिखी लोकतांत्रिक मर्यादा, विधायक नीरज नैय्यर की सादगी की हुई सराहना सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चंबा, 22 जून। चंबा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में सदर विधायक नीरज नैय्यर की सादगी, विनम्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला, जिसकी उपस्थित लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। शपथ ग्रहण के बाद जब नवनिर्वाचित अध्यक्ष को कार्यभार ग्रहण करवाने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो सभा में मौजूद लोगों तथा नगर परिषद अध्यक्ष भावना गुलाटी ने विधायक नीरज नैय्यर से आग्रह किया कि वे औपचारिक रूप से अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर नई शुरुआत का शुभारंभ करें। हालांकि विधायक नीरज नैय्यर ने विनम्रता पूर्वक इस आग्रह को अस्वीकार करते हुए कहा, "इस कुर्सी पर अधिकार केवल अध्यक्ष महोदया का है, इसलिए इसकी शुरुआत भी उन्हीं के द्वारा होगी। लोकतंत्र में पद की गरिमा सर्वोपरि है।" इसके बाद विधायक अपनी धर्मपत्नी भारती नैय्यर के साथ सामान्य रूप से एक ओर बैठ गए और अध्यक्ष भावना गुलाटी को उनका अधिकारिक स्थान ग्रहण करने दिया। विधायक के इस व्यवहार से पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आज के समय में, जब अक्सर पद और प्रतिष्ठा को लेकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है, ऐसे में विधायक नीरज नैय्यर का यह कदम लोकतांत्रिक मर्यादाओं, पद की गरिमा और जनप्रतिनिधि की सादगी का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है। समारोह में मौजूद लोगों ने उनके इस व्यवहार की सराहना की। Neeraj Nayar #Chamba #MunicipalCouncilChamba #NeerajNayyar #BhawnaGulati #Democracy #Leadership #HimachalPradesh #ChambaNews #PangiLiveNews #GoodGovernance - Chamba News