जहानाबाद: 2023 बैच के 11 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ समाप्त, समाहरणालय में सभी को किया गया सम्मानित
बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान बीपार्ड गया की ओर से जहानाबाद जिला समाहरणालय में बुधवार को वर्ष 2023 बैच के 11 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण समाप्त हुआ। जिसके बाद जिला प्रशासन के विभिन्न अधिकारियों द्वारा सभी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गई।