जहानाबाद: रेलवे क्रॉसिंग बाधित होने पर ग्रामीणों ने कोडौना हाल्ट के पास वोट वहिष्कार का लिया फैसला, रोड नही तो वोट नहीं लगाया नारा
जहानाबाद के कोडौना हाल्ट के पास बीते मंगलवार को अवैध रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही एक कार को गया से पटना जा रही ट्रेन ने टक्कर मार दी थी जिसके बाद रेलवे प्रबंधन के द्वारा अवैध रेलवे क्रॉसिंग के पास जेसीबी से गड्ढा करवा दिया गया जिससे दर्जनों ग्रामीणों का रास्ता बाधित हो गया। जिसके बाद ही ग्रामीणों ने पुल निर्माण न होने से नाराजगी जताते हुए यह निर्णय लिया।