जहानाबाद: लोकसभा चुनाव को लेकर किए गए नामांकन में 17 प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकृत, 23 प्रत्याशियों का नामांकन हुआ रद्द: डीएम
लोकसभा चुनाव को लेकर ज़िले में कल मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया की समाप्ति हो गई थी। जिसके बाद आज बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में सभी उम्मीदवारों के नामांकन फॉर्म की स्क्रुटनी की प्रक्रिया की गई। जिसमें 17 प्रत्याशियों के नामांकन को स्वीकृत किया गया है।जबकि 23 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया है।