जहानाबाद: लोकसभा चुनाव को लेकर सभा कक्ष में सभी कोषागों के नोडल पदाधिकारी के साथ निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों की अयोजित हुई बैठक
जहानाबाद में लोकसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए के सभी कोषांगो के नोडल पदाधिकारी के साथ निर्वाचन आयोग के प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक गोपाल कृष्ण के एवं पुलिस प्रेक्षक धर्मेंद्र शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से बैठक किया गया। इस दौरान प्रेक्षकों ने जहानाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र हेतु छह विधानसभा में संचालित कोषांगो के नोडल पदाधिकारी से कई जानकारियां प्राप्त की।