जहानाबाद: जहानाबाद में अतिक्रमणकारियों के भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, घर को किया गया ध्वस्त
जहानाबाद में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया है। बता दें की शहर के बाजार समिति मोड़ के पास पईन पर अवैध तरीके से निर्माण करने वाले 10 मकानों को चिह्नित करते हुए जेसीबी की मदद से खाली कराया गया है। इस दौरान अंचलाधिकारी और नगर थानाध्यक्ष के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूद थे।