डिंडौरी: शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने जिले में संचालित स्मार्ट क्लास को लेकर दी जानकारी
डिंडौरी जिले के शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने जिले में संचालित स्मार्ट क्लास को लेकर शनिवार रात 10:00 सोशल मीडिया वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी। दरा शहपुरा विधायक ने बताया कि जिले के हायर सेकेंडरी स्कूल विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के कारण 10वीं 12वीं बोर्ड एग्जाम में शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त हो रहे हैं ।