प्रतापगढ़: नारायणपुर भुसुण्डी गांव के व्यक्ति का 5 लाख की फिरौती के लिए अपहरण, 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत को बरामद किया गया
नारायणपुर भुसुण्डी गांव निवासी दलपति वर्मा का अपहरण कर अपहरणकर्ताओं ने 5 लाख की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर सर्विलांस,स्वाट की मदद से 24 घन्टे कब भीतर अपहृत व्यक्ति को झम्मन का पुरवा से बरामद कर लिया। एएसपी ने रविवार शाम 4 बजे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया की अनवर,राम प्रकाश शिव बहादुर और हरी प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है।