प्रतापगढ़: नगर पंचायत गड़वारा में एक ही परिवार के 4 लोग फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए, इलाज के बाद किया गया डिस्चार्ज
नगर पंचायत गड़वारा में एक ही परिवार के फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए सभी 4 लोगो को उपचार के बाद रविवार शाम 4,.30 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमओ ने बताया की सब्ज़ी खाने से उमेश कुमार जायसवाल के परिवार की पीहूल, आस्था, राहुल जायसवाल और कमलेश कुमारी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। सभी को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।