#NAGAURPOLICE
#SP Office Nagaur
*1. थाना पांचौड़ी:- श्री आशा राम चौधरी SP नागौर* के निर्देशन में *आगामी चुनावों के मध्यनजर ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर के तहत नागौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हंए लगभग 18.70 लाख रूपये कीमतन 124.565 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद कर, एक आरोपी अमरसिंह को किया गिरफ्तार।* दिनांक 09.10.2026 को सरहद पांचौड़ी स्थित आरोपी के रहवासी मकान के पास बाजरे की फसल के खेत में से उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया गया।
*2. ऑपरेशन खुशी-11:- श्री आशा राम चौधरी SP नागौर* के निर्देशन में *अभियान खुशी-11 के नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए इंदौर से गुमसुदा नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर, उसके परिजनों को सुपुर्द कर उनकी खुशियां लौटाई।* उक्त नाबालिग बच्ची अपनी सहेली के जन्मदिन मनाने के लिये घर से ट्रेन में बैठ गई एवं नींद आ गई जिससे वह मेड़तारोड़ रेलवे स्टेशन पर आ गई। पुलिस टीम ने कई किलोमीटर घूमकर उज्जैन एवं इंदौर में कड़ी मेहनत करते हुए गुमसुदा की पहचान की गई।
*3. थाना मूण्डवा:- श्री आशा राम चौधरी SP नागौर* के निर्देशन में *वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के दो प्रकरणों में लम्बे समय से वांछित अवैध मादक पदार्थ सप्लायर मु.नं. 31/2024 में 02 साल 07 माह से वांछित आरोपी भैरूलाल जाट एवं मु.नं. 62/2026 में वांछित आरोपी नारायणलाल गाडरी को गिरफ्तार किया गया।*
@IgpAjmer
@PoliceRajasthan
Didwana, Nagaur | Oct 10, 2026