ब्लॉक स्तरीय ‘प्रबल’ कार्यक्रम एवं नो-बैग डे गतिविधियों का उत्साहपूर्वक आयोजन
डीडवाना। स्थानीय पीएम श्री सोन देवी बांगड़ राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय 'प्रबल' कार्यक्रम एवं शनिवार 'नो बैग डे' के तहत विविध शैक्षणिक व खेल गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के संयोजक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार शास्त्री ने बताया कि प्रबल कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय से एक छात्र एवं एक छात्रा ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तहत आयोजित आशु भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी अभिव्यक्ति क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।आशु भाषण प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थाणू के राजेन्द्र तथा छात्रा वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कलवाणी की प्रियांशी स्वामी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक स्तर पर श्रेष्ठता हासिल की। दोनों विजेता संभागियों को एसीबीईओ हरवीर सिंह जाखड़ द्वारा प्रशस्ति पत्र, माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं ₹1,000 की नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पधारे सभी टीम प्रभारियों का भी माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।प्रतियोगिता के सफल संचालन एवं मूल्यांकन में बांगड़ डीडवाना के प्राचार्य गणपत लाल जांगिड़, राउमावि दादुबासनी के प्राचार्य प्रमोद जोशी, सीबीईओ कार्यालय के आरपी राजेन्द्र योगी, प्रवीण कुमार थालौड़ एवं छात्रा प्रतिनिधि भूमिका टाक ने निर्णायक की भूमिका निभाई।नो-बैग डे के अवसर पर विद्यालय का प्रथम सत्र योग एवं ध्यान के साथ शुरू हुआ। इसके पश्चात हाल ही में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं (हैंडबॉल, नेटबॉल, बास्केटबॉल एवं कराटे) की विजेता टीमों और उनके दल प्रभारियों किरण कंवर, संतोष कुमारी, अंजू वर्मा, अंतिम शर्मा, पृथ्वीराज चौहान तथा सलामत अली का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।द्वितीय सत्र में विद्यार्थियों के बीच पारम्परिक खेल रस्साकस्सी का आयोजन हुआ। इसके साथ ही आगामी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को कबाड़ व अनुपयोगी वस्तुओं (वेस्ट मटेरियल) से सुंदर एवं उपयोगी सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Didwana, Nagaur | Oct 10, 2026