स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न
होमगार्ड परेड मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल करेंगे ध्वजारोहरण
-----
जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रायसेन में होमगार्ड परेड मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ध्वजारोहण करेंगे। शुक्रवार को होमगार्ड परेड मैदान पर अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा एएसपी श्री दीपक नायक की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रारंभिक तैयारियों से लेकर अंतिम चरणों तक होने वाले सम्पूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा देखी तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रिहर्सल में मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपध्याय द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
49 views | Raisen, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026