समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1994,
दिनांक 27/11/2026,
==================
अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर पूर्णिया में शपथ ग्रहण, जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रभात फेरी तथा कैंडल मार्च का हुआ आयोजन:---
अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह, कम उम्र एवं जबरन विवाह उन्मूलन दिवस (International Day for the Elimination of Child, Early and Forced Marriage) के अवसर पर शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास निगम, पूर्णिया के तत्वावधान में जिलेभर में शपथ ग्रहण, जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रभात फेरी तथा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विकास भवन पूर्णिया सभागार में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ग्रहण कर अभियान का शुभारंभ किया।
कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय पूर्णिया सदर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही सभी ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने तथा बच्चों के सुरक्षित, शिक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के तहत् जिले के विभिन्न विद्यालयों में भी बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
सभी बाल विकास परियोजना में प्रभात फेरी निकाली गई। इसके साथ ही शपथ ग्रहण, जागरूकता कार्यक्रम एवं संवाद के माध्यम से बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही SSP सर के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन पूर्णिया से समाहरणालय परिसर तक महिला एवं पुरुष पुलिस बल द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया एवं ग्रामीणों को जागरूक करने की एक पहल की शुरुआत की गई।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) पूर्णिया श्रीमती सुगंधा शर्मा के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर केंद्र प्रशासक कुसुम कुमारी, लेखा सहायक DHEW पुष्कर सुमन, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ DHEW सूरज कुमार एवं अर्चना कुमारी परामर्शी एवं शुभम कुमार कार्यालय सहायक , जिला समन्वयक एसोसिएशन फॉर वालेंटरी एक्शन पूर्णिया सज्जाद आलम एवं icds की पूरी टीम एवं पुलिस लाइन की 100 पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता रही।
सभी ने बाल विवाह उन्मूलन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा इस सामाजिक कुरीति के विरुद्ध सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से समाज के सभी वर्गों एवं युवाओं से बाल विवाह रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता एवं सामाजिक जागरूकता को आवश्यक बताया गया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 27, 2026