समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1992,
दिनांक 27/11/2026,
==================
अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा श्री अनूपम कुमार के नेतृत्व में नगर पंचायत भवानीपुर अंतर्गत हॉस्पिटल रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
नगर पंचायत भवानीपुर अंतर्गत शुक्रवार को हॉस्पिटल रोड में अतिक्रमण हटाओ अभियान (Encroachment Drive) चलाया गया।
उक्त अभियान जिला पदाधिकारी,पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देश पर तथा अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनुपम कुमार के नेतृत्व में संचालित किया गया।
इस अभियान में अंचल अधिकारी, राजस्व पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, स्वच्छता पदाधिकारी, टैक्स दरोगा एवं नगर पंचायत के अन्य कर्मियों के साथ-साथ थाना अध्यक्ष, नगर पंचायत भवानीपुर एवं थाना के पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।
अभियान के दौरान सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। साथ ही, अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माना भी लगाया गया, जिसके तहत कुल ₹5,000 (पाँच हजार रुपये) की जुर्माना राशि वसूल की गई।
इस दौरान संबंधित दुकानदारों एवं अतिक्रमणकारियों को भविष्य में सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही स्पष्ट किया गया कि पुनः अतिक्रमण किए जाने की स्थिति में नियमानुसार अग्रेतर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नगर पंचायत भवानीपुर द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमणमुक्त रखने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि आवागमन सुगम एवं व्यवस्थित बना रहे।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 27, 2026