समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1996,
दिनांक 27/11/2026,
==================
कायाकल्प योजना के तहत संचालित कार्यों का नगर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण:-
नगर पंचायत मीरगंज अंतर्गत कायाकल्प योजना के तहत संचालित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लेने हेतु शुक्रवार को नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत मीरगंज द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने चल रहे कार्यों की भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनहित से जुड़े इन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।
उन्होंने संबंधित कनीय अभियंता को कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का सख्त निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद संबंधित कर्मियों एवं अभियंताओं को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए गये।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 27, 2026