मिर्जापुर पुलिस की कार्रवाई, 22 पव्वे देशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
मिर्जापुर/सहारनपुर। जनपद में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिर्जापुर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 22 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में 4 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मिर्जापुर से शेरपुर जाने वाले रास्ते पर तिराहे के पास चेकिंग की। इस दौरान दोपहर करीब 1 बजे आरोपी आरिफ पुत्र मूडा, निवासी ग्राम ख्वासपुर उर्फ हबीबपुर, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर (उम्र करीब 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 22 पव्वे ग्रैंड मास्टर देशी शराब (यूपी मार्का माल्टा) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मिर्जापुर में मुकदमा संख्या 351/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मिर्जापुर थाने में गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5/8 तथा गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राकेश शर्मा, कांस्टेबल जयदीप कुमार एवं रिजर्व कांस्टेबल अतुल कुमार शामिल रहे।
#SaharanpurPolice #MirzapurPolice #SaharanpurNews #IllegalLiquor #PoliceAction #UPPolice #Behat #News7 #दि_सहारनपुर_वॉइस #सच्चाई_के_साथ_हरदम