PMCH में इमरजेंसी और ओटी ठप, नर्सों की हड़ताल:बोलीं-जूनियर डॉक्टर्स हैं या गुंडे, जांच के लिए कमेटी गठित, JDA भी हड़ताल पर जाने का लिया निर्णय
पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल PMCH में नर्सों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया है। नर्सों की स्ट्राइक के बाद पिछले 6 घंटे से इमरजेंसी सेवा के साथ-साथ ओटी और दूसरी जरूरी सेवाएं पूरी तरह ठप है।
बारिश के बीच नर्स PMCH कैंपस में विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं। मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल अधीक्षक राजीव कुमार सिंह को भी मौके पर पहुंचना पड़ा।
Bihar, India | Jul 8, 2026