कन्नौज: युद्ध के हालातों में निपटने से जुड़ी ड्रिल का पुलिस लाइन में आयोजन, देखें लाइव तस्वीरें #OperationSindoor
कन्नौज में हमला होने के स्थिति से निपटने के लिये ड्रिल का आयोजन हुआ। पुलिस लाईन मैदान में मॉक ड्रिल कर पुलिस जवानों के साथ, प्रशासन, आपदा प्रबंधन दल व स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त अभ्यास हुआ है। किसी तरह का हमला होने पर किया रेस्क्यू का रिहर्सल और रिहर्सल में अचानक बम फटने और आग लगने के स्थिति पर यह ड्रिल आयोजित हुई। डीएम और एसपी की इस दौरान मौजूदगी रही है।