कन्नौज: भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट ने आधा दर्जन मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में किया धरना प्रदर्शन
कन्नौज के जिला कलेक्ट्रेट में किसान यूनियन के द्वारा आधा दर्जन मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। किसान यूनियन हरपाल गुट के द्वारा यह विरोध प्रदर्शन डीएम दफ्तर के बाहर किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह की प्रमुख मौजूदगी में यह प्रदर्शन था। ईशन नदी पर पुल, बिजली कटौती, ग्रामीण क्षेत्रों में टूटी सड़कें समेत आधार दर्जन मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया है।