कन्नौज: सरायमीरा में स्कूटी से गिरे युवक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत
कन्नौज के सरायमीरा में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अंधा मोड़ के पास स्कूटी अनियंत्रित हो गई जिसमे सवार 2 लोग अचानक गिर पड़े। रवि अचानक ट्रैक्टर के नीचे आगया जिससे उसकी जान चली गई। मृतक कन्नौज के मियागंज गांव का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया है।