कन्नौज: पाल चौराहा के पास सड़क हादसे में 3 लोगों की गई जान, घटना पर सीओ कमलेश कुमार का बयान आया सामने
कन्नौज के पाल चौराहा के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर सदर सीओ कमलेश कुमार का बयान सामने आया है। सीओ कमलेश कुमार ने घटना पर बयान देकर हादसे से जुड़ी जानकारी साझा की है। एक बाइक पर सवार 4 लोग हरदोई से गुरसहायगंज जा रहे थे। 4 लोगों के बाइक पर सवार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकरा गई और फिर पीछे से आ रहे कंटेनर की टक्कर हो गई जिसमे 3 मौतें हुई