कन्नौज: अधिवक्ताओं ने चकबंदी और राजस्व विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में दिया धरना
कन्नौज के जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार को एकत्रित हुए अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देने से पहले धरना दिया है। अधिवक्ताओं के द्वारा लगातार चकबंदी और राजस्व विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा है। उप निबंधक और सीओ चकबंदी के खिलाफ बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।