समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:-1824,
दिनांक:-07 नवंबर 2026
====================
*पॉलिटेक्निक चौक से डीआईजी चौक तक मद्यनिषेध विभाग का विशेष जांच अभियान, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास दुकानदारों को अंतिम चेतावनी*
जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा•प्र•से•) के निर्देशानुसार शैक्षणिक संस्थानों के आसपास शराब, ड्रग्स एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन तथा तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से मद्यनिषेध विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में शुक्रवार को एसआई सुधांशु कुमार सुमन के नेतृत्व में मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा पॉलिटेक्निक चौक से डीआईजी चौक तक विशेष जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों के आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल के साथ-साथ वाहनों की भी सघन जांच की गई।
अभियान के दौरान उत्पाद पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास संचालित चाय दुकानों, पान दुकानों एवं अन्य छोटे दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे अपनी दुकानों में पान मसाला, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करें। उन्हें स्पष्ट रूप से अंतिम चेतावनी देते हुए कहा गया कि भविष्य में जांच के दौरान उक्त तंबाकू उत्पाद पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध COTPA Act के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही आम नागरिकों एवं युवाओं को शराब, ड्रग्स एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं तंबाकूमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई।
मद्यनिषेध विभाग द्वारा नशे के विरुद्ध जांच एवं जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Purnia, Bihar | Nov 7, 2026