Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
dipeshdeepu001
दीपावली पर कसबा विधायक नीतेश सिंह ने दी शुभकामनाएं, पूर्णिया सहित बिहारवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।। #PurneaNews #GlobalNews
Purnia East, Purnia
| Nov 7, 2026
#purneanews
#globalnews
MORE NEWS
छठ महापर्व के अवसर पर बिहार लौटने वाले प्रवासियों की सुगम यात्रा के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की बड़ी पहल। लगभग 15,000 ट्रेन सेवाओं के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। छठ में स्वागत के लिए है तैयार पूर्णिया जन्मभूमि की मिट्टी कर रही पुकार घर आकर मनाएँ छठ इस बार। जिला प्रशासन पूर्णिया Samrat Choudhary #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #SamratChoudharybihar #purnia samratchoudhary CMSamrat topfans CM Samrat
Purnia, Bihar | Nov 7, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1825, दिनांक:- 07/11/2026, ================== *समाहरणालय में दीपावली के अवसर पर बनाई गई आकर्षक रंगोली* दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में समाहरणालय परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई गई। रंगोली में कमल के फूल, हरे पत्तों और दीपक की सुंदर आकृति उकेरी गई है। इसके चारों ओर "HAPPY DIWALI" लिखा गया है और घेरे में जगमगाते दीये सजाए गए हैं। लाल, गुलाबी, हरे, नीले और पीले रंगों से सजी यह रंगोली आने-जाने वालों का ध्यान खींच रही है। रंगोली निर्माण में मिलिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल, रामबाग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वहाँ के शिक्षकगण और अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने रंगोली के पास दीप प्रज्वलित कर समूह चित्र भी खिंचवाया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बच्चों को एवं शिक्षिको को बधाई दी गई एवं सभी को मिठाई एवं टॉफ़ी दिया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास और सकारात्मकता का पर्व है। रंगोली जैसी पारंपरिक कला हमारी संस्कृति की पहचान है। इसमें बच्चों की भागीदारी से उन्हें अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी जिलावासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और स्वच्छ, सुरक्षित तथा प्रदूषण-मुक्त दीपावली मनाने की अपील की। #दीपावली #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 7, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1829, दिनांक:- 07/11/2026, ================== कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण, तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश छठ महापर्व के मद्देनजर नगर परिषद कसबा के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार द्वारा आज नगर क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों **महावीर चौक एवं मदार घाट** का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया तथा छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। **महावीर चौक छठ घाट** पर घाटों के निर्माण एवं विकास से संबंधित कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत मिट्टी भराई एवं घाटों के समतलीकरण का कार्य प्रगति पर है। श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु तीन अलग-अलग स्थानों पर अस्थायी रैम्प का निर्माण कराया जा रहा है। नदी तट पर जियो बैग लगाकर तट की सुरक्षा एवं स्थिरीकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही नदी से गाद निकालने तथा स्वागत द्वार के निर्माण का कार्य भी जारी है। इसके अतिरिक्त **मदार घाट** पर जेसीबी मशीन के माध्यम से घाटों की साफ-सफाई एवं समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है, ताकि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित स्थल उपलब्ध कराया जा सके। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया गया कि सभी कार्यों में अपेक्षित तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। नगर परिषद कसबा छठ महापर्व के अवसर पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित घाट तथा बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर की जा रही हैं। **निरीक्षण के दौरान** श्री रवि कुमार, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी; श्री अब्दुल लतीफ, कनीय अभियंता, नगर परिषद कसबा; श्री हसमत राही, वार्ड पार्षद, वार्ड संख्या 13; श्री पप्पू जी, वार्ड पार्षद सहित अन्य संबंधित कर्मी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 7, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1826, दिनांक:- 07/11/2026, ================== छठ महापर्व के मद्देनजर जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार ( भा०प्र०से) के निदेश के आलोक में नगर पंचायत भवानीपुर अंतर्गत छठ घाटों का किया गया निरीक्षण, साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए निर्देश। कल दिनांक 06.11.2026 को छठ महापर्व के अवसर पर नगर पंचायत भवानीपुर अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत भवानीपुर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु स्वच्छता पदाधिकारी, नगर पंचायत भवानीपुर को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई के साथ-साथ चेंजिंग रूम, नियंत्रण कक्ष, यूरिनल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था पेयजल एवं साउंड सिस्टम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया। नगर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि छठ महापर्व के पूर्व सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। #छठपूजा #pmmodi #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 7, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति :-1827, दिनांक:-07 नवंबर 2026 ==================== सदर एवं कसबा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से छापेमारी, अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ विनष्ट: जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार अवैध शराब के सेवन, निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सघन छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 07.11.2026 को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, पूर्णिया द्वारा अवर निरीक्षक मद्यनिषेध रितु कुमारी एवं सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सदर एवं कसबा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग तथा कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिशाबाड़ी एवं बसंतपुर मुसहरी में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त जावा गुड़-महुआ को मौके पर ही विनष्ट किया गया। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 7, 2026
मध्य विद्यालय बेलवा में दिखी बिहार की संस्कृति की झलक, बच्चों ने छठ गीतों पर मचाई धूम! #PurneaNews #ChhathPuja #BiharCulture #GovernmentSchool #Purnia #BiharNews #ChhathMahaparv #schoolprogram
Purnia East, Purnia | Nov 7, 2026
समाहरणालय, पूर्णिया जिला जनसम्पर्क कार्यालय प्रेस विज्ञप्ति:-1824, दिनांक:-07 नवंबर 2026 ==================== *पॉलिटेक्निक चौक से डीआईजी चौक तक मद्यनिषेध विभाग का विशेष जांच अभियान, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास दुकानदारों को अंतिम चेतावनी* जिलाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा•प्र•से•) के निर्देशानुसार शैक्षणिक संस्थानों के आसपास शराब, ड्रग्स एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन तथा तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से मद्यनिषेध विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को एसआई सुधांशु कुमार सुमन के नेतृत्व में मद्यनिषेध विभाग की टीम द्वारा पॉलिटेक्निक चौक से डीआईजी चौक तक विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों के आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल के साथ-साथ वाहनों की भी सघन जांच की गई। अभियान के दौरान उत्पाद पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास संचालित चाय दुकानों, पान दुकानों एवं अन्य छोटे दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि वे अपनी दुकानों में पान मसाला, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री न करें। उन्हें स्पष्ट रूप से अंतिम चेतावनी देते हुए कहा गया कि भविष्य में जांच के दौरान उक्त तंबाकू उत्पाद पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध COTPA Act के प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों एवं युवाओं को शराब, ड्रग्स एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं तंबाकूमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई। मद्यनिषेध विभाग द्वारा नशे के विरुद्ध जांच एवं जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Purnia, Bihar | Nov 7, 2026
जिला जन सम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया। #cmsamrat #samratchoudhary #pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 7, 2026