समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1826,
दिनांक:- 07/11/2026,
==================
छठ महापर्व के मद्देनजर जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार ( भा०प्र०से) के निदेश के आलोक में नगर पंचायत भवानीपुर अंतर्गत छठ घाटों का किया गया निरीक्षण, साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए निर्देश।
कल दिनांक 06.11.2026 को छठ महापर्व के अवसर पर नगर पंचायत भवानीपुर अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत भवानीपुर द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने हेतु स्वच्छता पदाधिकारी, नगर पंचायत भवानीपुर को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई के साथ-साथ चेंजिंग रूम, नियंत्रण कक्ष, यूरिनल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था पेयजल एवं साउंड सिस्टम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया।
नगर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि छठ महापर्व के पूर्व सभी घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
#छठपूजा
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 7, 2026