समाहरणालय, पूर्णिया
जिला जनसम्पर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति :-1827,
दिनांक:-07 नवंबर 2026
====================
सदर एवं कसबा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से छापेमारी, अवैध चुलाई शराब एवं जावा गुड़-महुआ विनष्ट:
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार अवैध शराब के सेवन, निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सघन छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 07.11.2026 को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, पूर्णिया द्वारा अवर निरीक्षक मद्यनिषेध रितु कुमारी एवं सहायक अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सदर एवं कसबा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ड्रोन के माध्यम से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस क्रम में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबाग तथा कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिशाबाड़ी एवं बसंतपुर मुसहरी में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान अवैध चुलाई शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त जावा गुड़-महुआ को मौके पर ही विनष्ट किया गया।
मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
#pmmodi
Purnia, Bihar | Nov 7, 2026