निज़ामाबाद: विचाराधीन मुकदमे की फाइल से आपत्ति संबंधी कागजात गायब करने का आरोप, जांच की गई मांग
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील में शनिवार को दोपहर एक बजे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिवक्ता सचिन कुमार पाण्डेय ने तहसीलदार न्यायिक कार्यालय में तैनात एक निजी कर्मचारी संदीप यादव के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि विचाराधीन मुकदमे की पत्रावली से आपत्ति संबंधी कागजात गायब कर एकतरफा आदेश करा दिया गया है।