रेलवे गेट क्रमांक 208 बंद करने के विरोध में वार्ड वासियों ने किया धरना प्रदर्शन,
टिमरनी- टिमरनी नगर में रेलवे ओवरब्रिज निर्माणाधीन है जिसके चलते रेलवे विभाग द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं जिला प्रशासन की अनुमति के बाद रेलवे गेट क्रमांक 208 को बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिसे लेकर वार्ड क्रमांक एक एवं दो के रहवासियों ने विरोध दर्ज कराते हुए सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। वार्ड वासियों की मांग है कि रेलवे फ़ुट ओवर ब्रिज शीघ्र बनाया जाए, अंडर ब्रिज में पानी निकासी की व्यवस्था शीघ्र की जाए साथ ही पूर्व में बना रेलवे गेट जो कि अभी तक बंद है उसे खोला जाए इसके बाद ही वर्तमान रेलवे गेट बंद किया जाए ।जब तक निर्माण चलता है तब तक आगे का रेलवे गेट जो बन्द है उसे आवागमन के लिए खोला जाए इन बातों को लेकर लगभग 2 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया गया।
Huzur, Bhopal | Aug 21, 2026