मनीगाछी: मनीगाछी के भंडारीसो में बिलिया गाछी से लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर अंकुश लगाने को लेकर दरभंगा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मनीगाछी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के भंडारीसो स्थित बिलिया गाछी में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से कुल 77.280 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।